फतेहपुर में 90 हिंदुओं के मतां तरण की थी तैयारी, 55 पर मुकदमा 26 आरोपित गिरफ्तार

फतेहपुर शहर के हरिहर गंज स्थित चर्च इवेजलिकल चर्च आफ इंडिया में प्रार्थना सभा के बहाने 90 हिंदुओं को छल-कपट व लालच के जरिए उनका मतांतरण कराने का आरोप लगाकर गुरुवार शाम से चला हंगामा मध्यरात्रि सात घंटे बाद खत्म हुआ। इसके बाद विहिप व बजरंग दल रात दो बजे सदर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पादरी समेत 35 नामजद व 20 अज्ञात साथियों पर धोखाधड़ी कर मतांतरण कराकर धार्मिंक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर 26 आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री हिमांशू दीक्षित की तहरीर पर पुलिस ने पादरी विजय मसीह सैमसन पटेलनगर,, रत्ना दाउद, विनय कुमार, नम्रता कुमारी, ओंग दोर्जी लेपचा, चंद्रकना लेपचा मिशन हास्पिटल, उदयभानू कलक्टरगंज, प्रेमाभानू मिशन हास्पिटल, बैट्रिस सैमसन पटेल नगर, रूत शालिनी सैमसन, विपिन कुमार सैमसन, रेशमा सैमसन, सैमुअल डेविड सैमसन, रोमा शालिनी सैमसन पटेलनगर, मग्रिट शर्मा, करनिलियस शर्मा, महिला शर्मा, शारून, प्यारा समद, गीता मसीह, नरहरि याकूब मसीह, जानसन जेकब मिशन हास्पिटल, मुकुल कुमार रेल बाजार, कामेश कुमार, सुनैना कुजूर, उज्जवालेन टोप्यो, अक्षता टोप्यो, नीलमणि टोप्यो, अर्पित कुमार, ज्योति मोनालिसा, मिनाक्षी टिर्की मिशन हास्पिटल, अंजूरानी, भानू प्रताप सिंह फरीदपुर बिंदकी फतेहपुर व उत्तराखंड के देहरादून के पाल मोहल्ला जाली ग्राउंड देहरादून के साथ इनके 20 अज्ञात साथियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।हरिहरगंज चौकी प्रभारी विवेचक धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उक्त नामजद आरोपितों में महिलाओं व बच्चों को छोड़कर पादरी समेत 26 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *