अपनी बीट में सूचना तंत्र को मजबूत करें पुलिसकर्मी

कानपुर देहात में कोई भी घटना हो या अपराध को रोकना हो इसके लिए सबसे बड़ी चीज होती सूचना तंत्र की मजबूती। सभी पुलिसकर्मी अपनी अपनी बीट में इसे मजबूत करें। जनता से अच्छा व्यवहार रखें तो सूचनाएं भी तेजी से मिलेंगी। यह बातें सीओ भोगनीपुर तनु उपाध्याय ने कही। वहीं सिकंदरा सीओ रविकांत गौड़ ने अमराहट थाने का औचक निरीक्षण किया। बीट बुक के साथ ही अपराध रजिस्टर व अन्य अभिलेख जांचे। उन्होंने विवेचना में तेजी लाने के निर्देश दिए।

भोगनीपुर थाने में महिला सिपाहियों की बीट बुक को सीओ तनु उपाध्याय ने देखा। उन्होंने कहा कि अपने अपने बीच में सूचना तंत्र को सही रखें। जो क्षेत्र है वहां नारी शक्ति को लेकर लोगों को जागरूक करें। किसी छात्रा या युवती को समस्या हो उस पर त्वरित कार्रवाई करें साथ ही जरूरी नंबरों का भी प्रचार प्रसार करते रहें। कोई भी घटना हो तो जरूर उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाएं। उधर सीओ सिकंदरा रविकांत ने अमराहट थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित योजनाओं को लेकर कहा कि इसे प्राथमिकता के हिसाब से तेजी से निस्तारित करें। खासतौर पर महिला व बाल अपराध की विवेचना सही से की जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपराध रजिस्टर, व बीट बुक देखा। पुलिस कर्मियों से कहा कि क्षेत्र में भ्रमण करते रहें और जनता के संपर्क में रहें। कहीं कोई बात हो तो थानाध्यक्ष और अधिकारियों के संज्ञान में जरूर लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *