-मवेशी का शव दफनाने के मामले को सीडीओ ने संज्ञान कराया पंचनामा
कानपुर देहात के खड़कपुर गोशाला में मवेशी का शव दफनाने के मामले को सीडीओ सौम्या पांडेय ने गंभीरता से लिया। उन्होंने डीडीओ, सीवीओ व डीपीआरओ को चेतावनी सहित कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत अधिकारी, एडीओ पंचायत, बी़डीओ, डिप्टी सीवीओ, पशु चिकित्साधिकारी के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की संस्तुति की है।
सीडीओ सौम्या पांडेय ने खड़कपुर स्थित गोशाला में लापरवाही के मवेशी के मरने और घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को दफनाने के मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने पंचनामा कराने के साथ जिम्मेदारों की समीक्षा की। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में रह रहे पशुओं की चिकित्सा, टीकाकरण और भरण-पोषण में लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत सचिव, बीडीओ, डिप्टी सीवीओ व पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ नए आदेश तक वेतन रोके जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा धिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी को कठोर चेतावनी के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सुधार नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
