मुहल्ला क्लास का ग्राम प्रधान ने फीताकाटकर किया शुभारंभ

जूनियर विद्यालय सिठमरा के मुहल्ला
क्लास का ग्राम प्रधान ने फीताकाटकर किया शुभारंभ
फीता काटकर शुभारंभ करतीं नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी

रूरा कानपुर देहात। कोरोना काल में विद्या आपके
द्वारा, ज्ञानी हो घर संसार की तरह ही मुहल्ला क्लास बेसिक शिक्षा विभाग की अत्यंत सराहनीय पहल है शिक्षा बच्चों में समझदारी जिम्मेदारी ईमानदारी बहादुरी का भाव भरती है सीखने में टीचिंग लर्निंग मेटेरियल की रोचकता और उत्कृष्टता बच्चों को ऐसा ऐतिहासिक बनाने की क्षमता रखता है जिससे बच्चे भविष्य में ऐसे बनेंगे कि उनपर वर्तमान के साथ साथ अतीत भी गर्व करेगा और भविष्य भी उक्त बातें सिठमरा गांव की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी ने जूनियर विद्यालय सिठमरा के मुहल्ला क्लास का फीताकाटकर शुभारंभ करते हुए कही
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर कि हिंदी अंग्रेजी संस्कृत और उर्दू भाषाओं में बने यातायात, बेटी बचाओ, जल , पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले टीचिंग एक्यूपमेंट दिखाते हुए कहा कि बच्चों के शैक्षिक उन्नयन के लिए मुहल्ला क्लास आरम्भ हुए हैं।राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त कैलाश नाथ पाल ने गृहों की गति के बारे में सचित्र विस्तार से समझाते हुए संचारी रोगों के बारे में बताया।पुत्तल कला के मास्टर ट्रेनर नवीन कुमार दीक्षित द्वारा कठपुतली कला से कराई गई पाठ पढ़ाने सरल कामनोरंजक ढंग से शिक्षण गतिविधि जानकार ग्राम प्रधान ने प्राचीनकालीन पुत्तल कला को आकर्षक एवं बेसिक शिक्षा के इस अभिनव पहल की सराहना की ।इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति नरेन्द्र कुमार उर्फ पूतू भारती प्रियंका साक्षी सहित बीस बच्चे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *