अजान विवाद अब देश के अन्य प्रदेशों में भी फैलता जा रहा

महाराष्ट्र से शुरू हुआ अजान विवाद अब देश के अन्य प्रदेशों में भी फैलता जा रहा है। अब इस विवाद का असर कानपुर में देखने को मिला है। यहाँ पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने वनखंडेश्वर मंदिर चौराहे पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया। बीजेपी कार्यकर्ता का कहना है कि हर रोज सुबह 6 बजे और शाम 6 बजे हनुमान चालीसा का पाठ होगा सुबह सुबह जो अजान होती है उससे हम लोगो को काफी दिक्कत होती है वातावरण शुद्ध करने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा और हर हफ्ते एक-एक चौराहे को हम लोग बढ़ाएंगे और सभी चौराहे पर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *