आरोप लगाने वालों की बोलती बंद

पीड़ित बोला विजय सिंह मर्तोलिया के खिलाफ राजनैतिक साजिश की जा रही है, पीड़ित का वीडियो वायरल आरोप लगाने वालों की बोलती बंद

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नमक फैक्ट्री चौराहे पर 5 दिनों पहले आवास विकास तीन निवासी सतेंद्र कुमार विजय नगर से शुक्रवार को बाइक से घर लौट रहा था। उसके पैर से खून निकलने लगा। इसके बाद जाकर कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में अपने इलाज के लिए भर्ती हो गया। लेकिन कहते हैं कुछ लोगों को मौके पर चौका मारने की आदत होती है। और कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने से भी बाज नहीं आते हैं। कुछ इस घटना में भी इसी तरह से दर्शाया जा रहा है। समाजसेवी विजय सिंह मर्तोलिया साथी निर्भय सिंह का नाम इस घटना में उछाला जा रहा है। घायल सत्येंद्र का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। तो उन लोगों की बोलती बंद हो गई जो इस घटना में जबरदस्ती समाज सेवी विजय सिंह मर्तोलिया को फसाने का प्रयास कर रहे। सत्येंद्र ने खुले शब्दों में कहा कि वह अकेला जा रहा था। और इस घटना को दुर्घटना कहा। और कहा कि इस घटना से समाज सेवी विजय सिंह मर्तोलिया का कोई देना देना नहीं है। उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। सत्येंद्र ने निवेदन किया कि इस तरह के गलत रुमर ना फैलाएं। वही विजय सिंह मर्तोलिया ने कहां कि सत्य परेशान जरूर हो सकता है पर पराजित नहीं होता है। इस तरह की जो घटना हुई ही नहीं उस में मुझे फसाने का प्रयास किया जा रहा है। जो मुझे ब्लैकमेल करना चाहते हैं और मेरे ऊपर दबाव बना रहे हैं। दुनिया में गलत मीडिया के साथ अच्छी मीडिया भी है जो सच्चाई को लिखती है और सच्चाई आवाज बनकर बुराई की बोलती बंद कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *