पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने लाउड स्पीकर पर अजान विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि विश्व के किसी भी देश में लाउड स्पीकर पर अजान नहीं होती है. कुरान में भी इसका कहीं जिक्र नहीं है. फिर भारत में ही क्यों लाउड स्पीकर पर अजान होती है.कानपुर के निरालानगर रेलवे ग्राउंड में हो रहे रामोत्सव में शामिल होने आए पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहा कि कुरान में लाउड स्पीकर या ध्वनि यंत्र का कहीं भी जिक्र नहीं है. उन्होंने इसे कांग्रेस की देन बताते हुए कहा कि हिंदु मुस्लिम को आपस में कैसे लड़ाया जाए. इसी कारण वह भेद पैदा करने में लगी रही. जाति पंथ, छुआछूत जैसे बातें शामिल की जाती रहीं. वहीं, कांग्रेस अब यह काम फिर से कर रही है. राम विलास वेदांती ने कहा कि हम हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर सांप्रदायिक सौहार्द कायम करना चाहते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हमेशा सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि कोर्ट भी लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर अपना फैसला दे चुका है, उसके बावजूद इस विवाद को जारी रखना सवाल खड़ा करता है. विश्व हिंदु परिषद के रामोत्सव को लेकर उन्होंने कहा कि इसके जरिए शांति और सद्भावना का संदेश निकलेगा. रामोत्सव के जरिए बताया जा रहा है कि हम सबको एक साथ मिलाकर चलना चाहते हैं l
2022-04-17
