पांडु नदी में डूबकर युवक की मौत

शिवली कोतवाली क्षेत्र के पर्वत पुरवा बाघपुर गांव निवासी गिरजा शंकर पाल का 18 वर्षीय पुत्र मोहित पाल अपने साथियों के साथ रविवार दोपहर गौरीकुंड के पास पांडु नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहराई में जाकर डूब गया। साथियों ने शोर मचाया लेकिन कोई उसे बचा न सका। बाद में ग्रामीणों ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और उसे निकाल कर सीएचसी शिवली लेकर पहुंचे। जहां मौजूद डा. पीयूष त्रिपाठी ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मां राम जानकी, भाई रामजी व बाबू और पिता गिरजा शंकर का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शिवली थाने के वीके मिश्रा ने बताया कि स्वजन के कहने पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और शव को उनके हवाले कर दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *