कानपुर l क़ौमी,मिल्ली,अदबी व समाजी तंज़ीम फैज़ाने ग़रीब नवाज़ एसोसिएशन,उ.प्र./बज़्मे नातो अदब,कानपुर की जानिब से ग़रीबों,बेसहारा व ज़रूरतमन्द लोगों को ईद राशन किट व कपड़ा वितरण का पांचवा कार्यक्रम 2022 इस नाज़ुक वक्त मे उन घरों मे जहाँ न तो राशन का इन्तेज़ाम है और न ही पैसों का इंतेज़ाम है जो तस्दीक शुदा हैं उन मुस्तहक और ज़रूरतमन्द परिवार के लोगों की खिदमत के लिए शहर के अलग अलग इलाकों मे व कानपुर देहात मे हर साल की तरह इस साल भी 500 किलो राशन का सामान जिसमे आंटा,दाल,चावल,कड़वा तेल,नमक,शक्कर,सिवईं,रसना शरबत का पैकेट,खजूर व पूरे परिवार के लिए 100 जोड़ी नए कपड़े फैज़ाने ग़रीब नवाज़ एसोसिएशन की टीम के ज़रिये सैकड़ो लोगों को बाँटा गया। हमारे साथ जो लोग इस नाज़ुक वक्त मे मख़लूक़े ख़ुदा की और इंसानियत की इन खिदमात मे शिरकत करने के लिए रमज़ान शरीफ के इस मुकद्दस महीने में रोज़ा रखकर इस शिद्दत की गर्मी मे शहर से पचास किलोमीटर दूर गांव में व शहर के अलग अलग इलाकों में जाकर अपने हाथों से त
कसीम किया,उन सबका !एसोसिएशन के संस्थापक/महासचिव अयाज़ अहमद चिश्ती ने धन्यवाद किया और दुआ की साथ मे ये पैग़ाम दिया कि ऐसे हालात व माहौल में जहाँ लोग कारोबार से व बीमारियों से परेशान हैं इस नाज़ुक वक्त मे ग़रीबों,बेवाओं,मिस्कीनो का भी ख्याल रखा जाए,अपने पड़ोस,मोहल्ले व रिश्तेदारों का भी रमज़ानुल मुबारक के इस मुकद्दस महीने में ख्याल रखा जाए और ऐसे वक्त में इंसानियत की खिदमत करके अपने रब को राज़ी किया जाए। प्रोग्राम मे मुख्य रूप से एसोसिएशन के संस्थापक/महासचिव अयाज़ अहमद चिश्ती,ज़ुबैर खान सक़लैनी,अनवार अहमद चिश्ती,सय्यद फैज़ अज़ीज़ी,फरहत अहमद चिश्ती,आफाक़ अहमद,मोहम्मद अलीम अशरफ चिश्ती,इस्लाम शानू,मोहम्मद इब्राहीम अशरफ,सबीहुल हसन,मोहम्मद ज़ैद लेडीज़ विंग से नुसरत इरम चिश्तिया आदि ने शिरकत की।
2022-04-18
