सामाजिक संस्था कानपुर कॉस्मापॉलिटन राउंड टेबल इंडिया 111 जो कि अपनी मातृ संस्था राउंड टेबल इंडिया के अंतर्गत है। समाज के सभी वर्गों के लिए सामाजिक सेवा, समुदायिक सेवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रेरणादायक कार्यक्रम में अग्रणी रहते हैं। शिक्षा परियोजना के माध्यम से हर साल सामाजिक उत्थान के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फ्रीडम थ्रो एजुकेशन प्रोजेक्ट द्वारा अनुदान संचय का आयोजन करते हैं। कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव हेतु प्रेरणादायक तैयारी से प्रभावित होकर कानपुर में 50 बेड का संपूर्ण वार्ड जिसमें 50 बच्चों हेतु आरक्षित रखते हुए कानपुर हैलट अस्पताल को डोनेट करा है। जिसमें हॉस्पिटल बेड 50, बिसाइड टेबल 50, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 30, आईवी स्टैंड 50, मॉनिटर 5, मैट्रेस 50 । जिसमें कुल सामग्री की कीमत लगभग 55 लाख है। इस वार्ड का उद्घाटन विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया और साथ ही बताया कि कोरोना की तीसरी वेब आने की संभावना प्रतीत हो रही है। विधायक ने बताया कि खतरा अभी गया नहीं है आने वाले समय में हम लोगों को तीसरी वेब के लिए पूरी तरह से तैयार रहना होगा। इसी तरह के सामाजिक संस्थाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। जिससे आने वाले समय में सभी संसाधन उपलब्ध हों। इससे मरीजों को किसी तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। कानपुर हैलट अस्पताल में 50 बेड का संपूर्ण वार्ड डोनेट किया गया है जिससे आने वाले समय में तीसरी वेब से ग्रसित मरीजों को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ संजय काला, डॉक्टर रिचा गिरी, डॉ यशवंत राव, डॉ मनीष यादव, डॉ अरुण आर्य, डॉक्टर शुभ्रांशु शुक्ला, डॉ सौरभ अग्रवाल, डॉ गणेश शंकर, डॉ एसके सिंह, डॉ अनंत सचान, एनपी मौर्य फिलिप्स, पंकज वत्स,परमप्रीत,भूपेंद्र सिंह,हरप्रीत सिंह,चरनजीत सिंह, दीपक आदि लोग मौजूद रहे।
2021-07-08
