यूपी में खूनी हुआ चुनाव

यूपी में खूनी हुआ चुनाव : सीतापुर में गोली-बम, कन्नौज में पथराव, कानपुर देहात सहित कई जिलों में बवाल से दर्जनो घायल
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन को लेकर सत्ता व विपक्ष के प्रत्याशी व समर्थकों में जमकर हुआ बवाल.

 

 

जिले की सरकार चुने जाने के बाद अब ब्लॉक की सरकार के चयन की प्रक्रिया शुरू

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर गुरुवार को कई जनपदों में सत्ता और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता व समर्थकों के बीच भिड़ंत देखने को मिली। सीतापुर में गोलीयां और बम चल गये तो कन्नौज में भी नामांकन को लेकर सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पत्थरबाजी व मारपीट हुई। कानपुर देहात से भी मारपीट की खबरें आ रही हैं।

यूपी में गांव तथा जिले की सरकार चुने जाने के बाद अब ब्लॉक की सरकार के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज गुरुवार 8 जुलाई को 11 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान कई जगह सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव हुआ। कन्नौज में सदर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन के दौरान सपा (SP) और भाजपा (BJP) कार्यकर्ता भिड़ गए, दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर भी चले। इस दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा।

दरअसल, नामांकन के दौरान सपा समर्थित प्रत्याशी अजय दोहरे नामांकन के लिए सदर ब्लॉक में पंहुचे। यहां उनकी भाजपाइयों से कहासुनी हो गई। दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट की नौबत आ गई। इस दौरान रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बैठे सपाई भी वहां पहुंच गये। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और पथराव शुरू कर दिया।

सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामजीवन राजपूत को पकड़ कर धुन दिया। ब्लॉक ऑफिस में बैठे एआरओ पारसनाथ की टेबल से उठाकर सभी अभिलेख फाड़ दिए। मौके पर उपस्थित एसडीएम सदर गौरव शुक्ला और पुलिस बल ने बवाल कर रहे लोगों को ब्लॉक से बाहर खदेड़ दिया। एआरओ ने इस घटना की जानकारी डीएम को दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *