एसीपी कर्नल गंज त्रिपुरारी पांडे ने आज ई रिक्शा द्वारा नियमों को नज़र अंदाज़ कर बच्चो को ठूंस कर ले जाने वाले चालको के कटवाये चालान

कानपुर l एसीपी कर्नल गंज त्रिपुरारी पांडे ने आज ई रिक्शा द्वारा नियमों को नज़र अंदाज़ कर बच्चो को ठूंस कर ले जाने वाले चालको के चालान कटवाये।इसके अलावा ऑटो ,बस ,टेंपो, मारुति वैन आदि गाड़ियों की भी चेकिंग कराई।एसीपी की मानें तो यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा ताकि बच्चे सुरक्षित अपने घर पहुंचे और आने जाने में इनको कोई तकलीफ का सामना ना करना पड़े और अभिभावकों से भी अपील की है की अपने बच्चों का ध्यान दें और सुरक्षित हाथों में भेजे।अभिभावक जानकारी प्राप्त कर लें कि जो जिस वाहन को चला रहा है कहीं और नशे में तो नहीं है या किसी और प्रकार से किसी रोग से पीड़ित तो नहीं है अगर ऐसा है तो अपने बच्चे को सुरक्षित ले आए ले जाए या सुरक्षित हाथों से भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *