पुखरायां । अमरौधा व्लाक प्रमुख चुनाव के नामंकन गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ , सपा प्रत्याशी राजेश्वरी देवी का पर्यवेक्षक की मौजूदगी में नामंकन पत्र दाखिल हुआ ।
अमरौधा व्लाक के व्लाक प्रमुख चुनाव के नामंकन पर्वेक्षक जगदीश चंद्र पहुचे और ब्लाक परिसर ही रहे नामंकन कार्य की व्यवस्था का निरीक्षण किया वही पर पर्वेक्षक की मौजूदगी में सपा प्रत्याशी राजेश्वरी का नामाकन पत्र दाखिल हुआ,जबकि इनके पति लोक तन्त्र सेनानी को पुलिस प्रशासन ने अमरौधा के मुख्य गेट पर रोका , नाराज होकर सड़क पर लेट गए , पुलिस ने समझा कर उनको उठाया है , सुरक्षा व्यवस्था के चलते अमरौधा कस्बे के आने जाने वाले हर रास्ते मे पुलिस ने बेरिकेटिंग लगाकर अन्य लोगो को रोका गया । मौके पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा , अपर पुलिस अधीक्षक घन श्याम चौरसिया , एसडीएम दिपाली भार्गब , तहसीलदार रामशंकर वर्मा ,सीओ प्रभातकुमार और पुलिस बल मौजूद रहे हैं ।
2021-07-08
