पुलिस ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों से उलझेगी नहीं

यातायात नियमों को लेकर एक बार फिर से सख्ती बरती जाएगी. खास बात यह है कि अब पुलिस ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों से उलझेगी नहीं, बल्कि मौके पर ही फोटो खींच लेगी. इधर चालक की वाहन संग फोटो खींची गई और उधर चालान का मैसेज उसके मोबाइल पर आ जाएगा. ऐसे में अब ट्रैफिक रूल्स तोड़ना शहरियों के लिए जेब पर भारी पड़ सकता है.
कानपुर पुलिस आयुक्त असीम अरूण ने ट्रैफिक पुलिस लाइन में तैयार किये गये यातायात प्रवर्तन केन्द्र का शुभारंभ किया.
उन्होंने कहा कि कहा कि नियमों की अनदेखी करना लोगों के लिये काफी नुकसानदायक होगा. इस प्रवर्तन केन्द्र के माध्यम से अब अब सड़कों पर वाहनों की चाल को दुरूस्त किया जाएगा. नॉन कॉन्टैक्ट चालान में किसी को रोका टोका नहीं जाएगा. बस उसका चालान काट दिया जाएगा. इसके लिए अलग से डेस्क बनाई गई है. 54 चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी अपने मोबाइल से फोटो खींचकर भेजेंगे और फिर धड़ाधड़ चालान काटे जाएंगे. डीसीपी ट्रैफिक जीजीबीटीएस मूर्थि का कहना है कि 54 चौराहों पर चालान के लिए टीएसआइ और एचसीपी चालान काटेंगे. इसके लिए 108 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. चौराहो पर नियम तोड़ने वालों की फोटो जैसे ही आईटीएमएस में आएगी, यहां बनी डेस्क से उनका चालान काटा जाएगा. वहीं, 12 चौराहों पर, कंट्रोल रूम से ऑनलाइन चालान काटे जाएंगे. कमिश्नर ने बताया कि कानपुर के यातायात को चार हिस्सों में बांटा गया है. पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी और हाईवे चार सेक्टरों में बांटा गया है. इनकी अलग-अलग डेस्क गठित की गई है. चालान कटते ही नियम तोड़ने वालों के पास चालान का मैसेज पहुंच जाएगा. डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर के पांच रास्तों पर सबसे बड़ा वन-वे किया गया है. इन सभी रास्तों पर भी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है. वन-वे में वाहन के घुसते ही चालान काटा जाएगा. इसी तरह रांग साइड आने वाले वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *