न्याय संघर्ष समिति ने जमा करवाए सभी 11 पीड़ितों के एफिडेविट

कानपुर l न्याय संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया लॉकर चोरी के सभी 11 पीड़ित परिवारों ने बैठक कर बैंक द्वारा दिए गए प्रस्ताव व दस्तावेज के विषय पर चर्चा की।सेंट्रल बैंक द्वारा मांगे गए सभी दस्तावेज तैयार करके रीजनल मैनेजर को प्रतियां जमा की गई।सभी 11 पीड़ितों के एफिडेविट न्याय संघर्ष समिति ने तैयार करवाकर जमा करवाए।न्याय संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक सिद्धार्थ काशीवार,संयोजक अभिमन्यु गुप्ता व वरिष्ठ व्यापारी नेता पवन गुप्ता के नेतृत्व में पीड़ितों ने बैंक के किसी भी अव्यवहारिक प्रस्ताव का विरोध किया।सभी ने कहा की बैंक को नुकसान के बराबर पूरा मुआवजा देना होगा।पीड़ित विजय महेश्वरी,मीना यादव,पंकज गुप्ता,निर्मला तहिलियानी,अमिता गुप्ता,श्रीकृष्ण पोद्दार,मंजू भट्टाचार्य,रानीबेटी गुप्ता,महेंद्र सविता,सुशीला शर्मा व सीता गुप्ता मौजूद रहे।सिद्धार्थ काशीवार, अभिमन्यु गुप्ता,पवन गुप्ता के अलावा अरविंद गुप्ता,सुनील अग्रवाल,अशोक गुप्ता पिंटू आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *