पुलिस ने पकड़े दो बदमाश

कानपुर। रात्रि चेकिंग में लगी कल्याणपुर पुलिस ने जब मोपेड सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दि‍या। जब तक युवक तमंचे से फायर करते तब तक जेब्रा कांस्टेबल शेखर वर्मा एवं प्रमोद परिहार ने युवकों को पकड़कर तमंचा छीन लिया। पकड़े गये युवकों की पहचान सुमित निवासी अम्बेडकरपुरम थाना कल्यानपुर और शिवम वर्मा रावतपुर थाना कल्यानपुर के रूप में हुई। पुलिस को उनके पास से अवैध तमंचा .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *