कानपुर l देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों को कोई भी सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से अपनी मांगों को लेकर गुहार लगाई है जहां उन्होंने रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि उन्हें सम्मान पेंशन दिया जाए ,बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाए और सरकारी अस्पतालों में सेनानी के आश्रितों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए यदि इसके बाद भी हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे हम विधानसभा का घेराव करेंगे।
2022-04-24
