उन्नाव में अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले सांसद साक्षी महाराज एक बार अपने विवादित पोस्ट से चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट लिखकर माहौल को हवा देने का प्रयास किया है। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए भीड़ से निपटने के लिए घरों में कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलें और तीर कमान रखने की सलाह दी है और पुलिस पर भी कटाक्ष किया है। वहीं इस पोस्ट पर सांसद का कहना है कि इसमें भड़काऊ क्या है।
उन्नाव सीट से भाजपा सां
सद साक्षी महाराज अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहते हैं। पहले भी कई बार बयान देकर चर्चा में रहे हैं, यहां तक कि वह अपनी पार्टी को लेकर भी कई बार बयान दे चुके हैं। इस बार उन्होंने फेसबुक अकाउंट पर फोटो पेस्ट करते हुए न सिर्फ पुलिस पर कटाक्ष किया बल्कि माहौल को हवा देने का प्रयास किया है। अपनी इस पोस्ट से वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
फेसबुक पोस्ट पर लिखी ये बात :
सांसद साक्षी महाराज ने फेसबुक पर गैरधर्म के युवाओं की भीड़ वाली फोटो पोस्ट करते हुए इशारे में लिखा है- आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक ये भीड़ आ जाए तो इससे बचने के कुछ उपाय है आपके पास।
अगर नहीं है तो कर लीजिए, पुलिस बचाने नहीं आएगी। बल्कि खुद बचने के लिए खुद किसी दड़बे में छिप जाएगी जब ये लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा। ऐसे मेहमानों के लिए कोल्डड्रिंक की एक दो पेटी और कुछ ओरिजिनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिये।। जय श्रीराम।।
चर्चा का विषय बनी पोस्ट :
सांसद साक्षी महाराज की फेस बुक पर यह पोस्ट आम लोगों में चर्चा में बनी रही और विवादित हो गई है। हालांकि सांसद अपनी पोस्ट को सही बता रहे हैं। उनका कहना है कि मैंने तो अपने लोगों को स्वयं की सुरक्षा के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है, इसमें भड़काऊ क्या है।
