गरीब परिवार के लिए मददगार बनी अल-फ़लाह बैतुल माल सोसाइटी

कानपुर के जाजमऊ इलाक़े में रहने वाले दो गरीब परिवारों को अपनी अपनी बेटी की शादी के लिए कहीं से इन्तिज़ाम न हो पाने की चिंता खाए जा रही थी।

उस वक़्त अल-फ़लाह बैतूलमाल ने आगे बढ़कर उन बेटियों की शादी की जिम्मेदारी ली और परिवारों के लिए मददगार साबित हुए और वर वधु दोनों को आशीर्वाद भी दिया। इस मदद से लड़कियों की मां और सारा परिवार बहुत ही खुश नजर आये।

अल-फ़लाह बैतुल माल ने उठाई बेटियों की शादी की जिम्मेदारी
जाजमऊ क्षेत्र में दो गरीब परिवारों को अपनी बेटीयों की शादी की चिंता खाए जा रही थी। लॉकडाउन के चलते उनके पास पैसे भी नहीं थे जोकि अपनी लड़की की शादी कर सके। इन दोनों लड़कियों के पिता का कुछ समय पहले देहांत हो गया था।

लेकिन इसी बीच अल फलाह बैतूलमाल ने दोनों लड़की की शादी की जिम्मेदारी लेकर घर में खुशी देने का कार्य किया है।

गरीबो की मदद करना इंसान का फ़र्ज़ है
अल-फ़लाह के अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी ने बताया की वो पहले भी कई बेटियों की शादी में मदद कर चुके हैं और आगे भी करते रहेंगे। गरीबों की मदद करना ही सबसे बड़ी इंसानियत है और ऐसे लोगों की मदद करने के लिए अन्य लोगो को भी आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा की यह तो मुझे अल्लाह(ईश्वर) ने इस लायक समझा की मैं किसी के काम आ सकूं। इस नेक काम में मुख्य रूप से अध्यक्ष शकील अहमद अंसारी, डॉ शम्सुज्ज़मा, अहद खान आदि का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *