कानपुर। आज गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने,महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे जी से,उनके कार्यालय में भेंटकर,लेबर कालोनियों से वाटर टैक्स एवं हाउस टैक्स लिए जाने के निर्णय पर,अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विधायक ने,महापौर से कहा कि एशिया की सबसे बड़ी लेबर कॉलोनी, हमारे गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में ही है। समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ है कि, नगर निगम के द्वारा,इन लेबर कालोनियों से, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स वसूला जाएगा।वर्तमान स्थिति में सुविधाओं के अभाव के कारण से और कोरोनावायरस के कालखंड के कारण,यह निर्णय जनहित में नहीं है।
मैं आग्रह करना चाहता हूं कि इस प्रकार का कोई भी निर्णय तब तक लागू न किया जाए, जब तक लोगों को सुविधाओं से परिपूर्ण न कर दिया जाए।
विधायक ने कहा कि,जनता जानती है कि आपने,शहर में विकास का बड़ा खाका तैयार किया है। और बहुत तेजी से,आप जनता को उनकी मूलभूत सुविधाओं को देने के लिए प्रयासरत भी हैं।जिसमें सफलता भी प्राप्त हो रही है।यह,कानपुर की हम सब जनता का, सौभाग्य है,परंतु इस निर्णय के पहले कालोनियों में सीवर लाइन की समुचित व्यवस्था एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था तथा कॉलोनी के पीछे गलियों की सर्विस लेन का निर्माण एवं समुचित साफ सफाई व्यवस्था एवं सड़क-नाली-खड़ंजा आदि विकास के कार्यों को पूर्ण करा लिया जाए। इस पर प्राथमिकता ही,आपके स्वाभाविक कार्य करते रहने के उद्देश के कारण ही, आपके उदारवादी स्वभाव से जनता को संरक्षण देकर,अभिभूत करेगी।
विधायक ने कहा कि,ऐसी किसी नई व्यवस्था को,वर्तमान स्थिति में, किसी भी कीमत पर,लागू ना होने दिया जाए। जिससे जनता को कोई कठिनाई हो।
विधायक ने कहा कि,मुझे भरोसा है कि आप अपने स्वभाव के अनुरूप ही जनहित में फैसले लेती रही है,और हम सबका यह निवेदन भी जनहित में,अवश्य स्वीकार करेंगी।
