दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या

कानपुर। कानपुर में दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसका शव चंदारी रेलवे स्टेशन के पास खून से सना मिला। पुलिस ने मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। हांलाकि अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस वजह से हत्या क्यों की गई, किस वजह से हुई। इसके बारे में कुछ पता नहीं चला सका है। पुलिस फोटो दिखाकर आसपास के लोगों जानकारी कर पहचान का प्रयास कर रही है।

शुक्रवार को सुबह वहां गुजर रहे स्थानीय लोगों एक युवक का खून से सना हुआ शव देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो युवक के सिर में गोली मार कर हत्या करने की बात सामने आई, जिसके बाद डीसीपी पूर्वी अनूप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। साथ ही शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष है। फॉरेंसिक टीम की जांच में युवक के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। फिलहाल शव की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जब शव की पहचान नहीं होती है, तब हत्या के बारे में कुछ पता नहीं चल सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *