प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 30 अप्रैल, 2022 (सू0वि0)
मा0 मंत्री, लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 श्री जितिन प्रसाद एवं मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास श्री कपिल देव अग्रवाल व मा0 चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री मंयकेश्वर सिंह ने आज जनपद भ्रमण के दौरान गुजैनी में मलिन बस्ती का निरीक्षण किया तथा मलिन बस्ती में लोगों की चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुये संबंधित विभागों के अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुरुप आवश्यक जन सुविधाये उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।
उन्होंने मलिन बस्ती में लोगों के द्वारा शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं सीवरेज व अन्य प्रकार की समस्यायें बताये जाने पर नगर निगम के अधिकारियों को पेयजल की तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कराये जाने व हैण्डपम्प को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने बस्ती में प्रतिदिन पर्याप्त साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखने के साथ ही बारात घर के कार्य को पूर्ण कराये जाने तथा पार्क को भी साफ-सफाई कराकर विकसित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सीवरेज की व्यवस्था भी कराये जाने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त उन्होंने वहॉ के निवासियों के साथ मध्याान भोजन भी किया।
इसके उपरान्त उन्होंने ग्रीनपार्क में नव निर्मित विजिर्टस गैलरी का निरीक्षण किया, जिसमें ग्रीनपार्क के प्रारम्भ से लेकर विभिन्न मैचों के फोटोग्राफस व न्यूज गैलरी का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रीनपार्क में तैयार किये गये न्यू प्लेयर्स पवेलियन, जिम क्लब, बैडमिन्टन कोर्ट व अन्य कराये गये विकास कार्यो की जानकारी करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा उसके शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को उसके निराकरण हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी, एमएलसी श्री अरुण पाठक, जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा, सीडीओ डा0 महेन्द्र कुमार, नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जीएन सहित संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारीगण व क्षेत्रीय निवासी उपस्थित थे लोक निर्माण विभाग, उ0प्र0 श्री जितिन प्रसाद की अध्यक्षता एवं मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास श्री कपिल देव अग्रवाल व मा0 चिकित्सा शिक्षा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्री मंयकेश्वर सिंह की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में कानपुर मण्डल के विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी।
बैठक में मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर द्वारा मण्डल स्तर पर वर्तमान में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की अनुश्रवण की जाने वाली योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। मण्डलायुक्त ने निराश्रित गौवंश का संरक्षण एवं सहभागिता के संबंध में अवगत कराया कि मण्डल में कुल गौवंश आश्रय स्थल की संख्या 698 है जिसके सापेक्ष कुल संरक्षित गौवंश 74235 किये गये है। गेहॅू के केन्द्रों की समीक्षा में अवगत कराया कि मण्डल में कुल 322 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये है तथा जिसमें 584.31 मी0टन गेहूॅ खरीद की गयी है जिसके सापेक्ष लगभग रुपये 69.34 लाख का भुगतान किया गया है। ट्रान्सफार्मरों का प्रतिस्थापन एवं विद्युत आपूर्ति के संबंध में बताया गया कि शहरी क्षेत्रों में ट्रान्सफार्मरों का प्रतिस्थापन 24 घण्टे व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिस्थापन 48 घण्टें में किया जाता है। बिल्हौर में ओवर लोडिंग की समस्या को खत्म करने हेतु 06 सबस्टेशन बनाये जायेंगे। स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत शैक्षिक सत्र 2022-23 में नवीन नामाकंन का लक्ष्य 189496 जिसके सापेक्ष 109162 नामाकंन पूर्ण कर लिये गये है। आपरेश्न कायाकल्प के अन्तर्गत 9682 लक्ष्य के सापेक्ष 8393 विद्यालयों को आपरेश्न कायाकल्प से आच्छादित किया गया है। कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा में अवगत कराया गया कि 18 वर्ष की अधिक आयु वर्ग के लोगों को प्रथम डोज 106 प्रतिशत व द्वितीय डोज में लक्ष्य के सापेक्ष 97.20 प्रतिशत वैक्सीनेट किया गया है। मण्डल में 50 लाख से अधिक परियोजनाओं की समीक्षा में अवगत कराया गया कि 325 परियोजनायें है जिसमें से 74 परियोजनायें पूर्ण हो गयी है एवं अन्य परियोजनायें निमार्णधीन है। तालाब, झील व अन्य वाटर बाडीज को अतिक्रमण मुक्त किये जाने के संबंध में बताया गया कि 542 तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
बैठक में जनपद कानपुर नगर की समीक्षा के अन्तर्गत जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने अवगत कराया कि कानपुर की सबसे महत्वपूर्ण योजना कानपुर मेट्रो है जिसकी कुल लम्बाई 32 किमी0 एवं 02 कॉरिडोर है, जिसमें प्रथम कॉरिडोर के अन्तर्गत आईआईटी से मोतीझील तक कार्य पूर्ण हो गया है तथा शेष भूमिगत खण्ड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। कानपुर नगर में 100 इलेक्ट्रीकल बसों की चार्जिंग एवं पार्किंग रख रखाब हेतु 14 करोड की लागत से सबस्टेशन निर्माण कराया गया है। उन्होंने बताया कि 50 लाख से अधिक 115 परियोजनाओं के सापेक्ष 25 परियाजनाओं का कार्य पूर्ण हो गया है तथा अन्य निर्माणाधीन है। उन्होंने जनपद में स्कूल चलो अभियान व प्रधानमंत्री आवास योजना, टेबलेट एवं स्मार्ट फोन वितरण, गौवंश संरक्षण आदि के संबंध में भी जानकारी उपलब्ध करायी। बैठक में कानून व्यवस्था, महिला उत्पीडन एवं सरकारी भूमि में अतिक्रमण किये जाने की भी समीक्षा की गयी।
बैठक में मा0 मंत्री ने निर्देश दिये कि ब्लाक एवं तहसील के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में निरन्तर जन समस्याओं का निराकरण करें और वहीं पर ही रात्रि प्रवास करे। उन्होंने निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरुप विकास कार्यो एवं परियोजनाओं को समयबद्ध रुप से गुणवत्ता के साथ कार्यो को पूर्ण कराये तथा योजनाओं का निरन्तर समीक्षा की जाये। उन्होंने कहा कि यदि किसी परियोजना व विकास कार्य में किसी प्रकार की समस्या होती है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुये समस्या का निराकरण किया जाये। उन्होंने हर तहसील एवं ब्लाक स्तर में कोविड हेल्पलाइन नं0 का बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कोविड बचाव हेतु कराये जाने के निर्देश दिये।
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान विधायक श्री सुरेन्द्र मैथानी, एमएलसी श्री अरुण पाठक, मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर, पुलिस कमीश्नर श्री जी0एस0मीना, आईजी श्री प्रशान्त कुमार, जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा, केडीए उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह, सीडीओ डा0 महेन्द्र कुमार, नगर आयुक्त श्री शिवशरणअप्पा जीएन सहित संबंधित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *