शहर में बिजली की त्राहि-त्राहि मची

आज कानपुर में बिजली की समस्या को लेकर कैस्को डायरेक्टर से भेंट हुई जिसमें शहर में जो बिजली की त्राहि-त्राहि मची है इसको लेकर बातचीत हुई साथ में जो पोस्टपेड मीटर थे उनको उन्होंने प्रीपेड मीटर कर दिया है और जिसमें उन्होंने अब तक तीन से चार लाख पोस्ट मीटर ,प्रीपेड मीटर कर दिया है और लोगों को बिजली के दलालों के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है,हमारे साथ वरिष्ठ नेता सरताज अनवर बंटी सिंह रियाज अहमद राजू लियाकत अली पार्षद राजेश कठेरिया नसीम अहमद l

प्रीपेड मीटरों को लगाए जाने का विरोध करते हुए आज शुक्रवार को सपा विद्यायक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केस्को अफसरों से मिला और हो रही गलत रीडिंग से वसूली का विरोध करते हुये ज्ञापन सौपा l सपा विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि केस्को द्वारा उपभोक्ताओं पर जबरन प्रीपेड मीटर थोपे जा रहे है l कोरोना काल मे जब आम जनता खाने के लिए तरस रही तब केस्को द्वारा इस तरह की योजना लागू करना कहा कि न्याय हैं l प्रदेश सरकार अपनी तानाशाही दिखा रही हैं और गरीबो को लूटने का कार्य कर रही है l प्रीपेड मीटर के माद्यम से केस्को जबरन वसूली करने में जुटी हुई है l समाजवादी पार्टी जबरन वसूली नही होने देगी और इसके खिलाफ सड़को पर उतर कर आंदोलन करेगी इस मौके पर सरताज अनवर बंटी सेंगर व रियाज अहमद समेत अन्य लोग मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *