संपादक महोदय आज दिनांक 1 मई 2022 को अनमोल रत्न सेवा संस्थान द्वारा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन वह सम्मान समारोह का आयोजन हरिहरनाथ शास्त्री भवन खलासी लाइन कानपुर में हुआ सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर सम्मुख दीप प्रज्वलन माल्यार्पण श्री गणेश जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया
कार्यक्रम संयोजक डॉ राधेश्याम मिश्र ने अतिथियों मुख्य अतिथिय श्री राकेश सचान खादी ग्राम उद्योग मंत्री उत्तर प्रदेश विशिष्ट अतिथि माननीय नीलिमा कटियार विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी विधायक का अंग वस्त्र व माल्यार्पण पहना कर स्वागत किया स्वागत अध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्र ने कार्यक्रम में पधारे अतिथियों कवियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया
श्री राकेश सचान मंत्री उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग विभाग ने कानपुर के साहित्य कला एवं अध्यात्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कानपुर ऐसा शहर है जहां साहित्यकारों एवं कवियों ने देश की आजादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और देश को आजाद कराने का कार्य किया और समाज में आजादी के समय अगर कवि व साहित्यकार ना होते तो यह देश आजाद ना होता उन्होंने उस समय के कवियों को भी याद किया और कहा कि जल्द ही शासन से कवियों के लिए एक शासन से फंड बनाएंगे जो कविवर अपने बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ हैं उनकी फीस व उनकी देखभाल के लिए वह फंड काम आएगा कवियों के योगदान के महत्व के बारे में अपने विचार व्यक्त किए ! और आज 1 मई होने पर उन्होंने कहा कि आज श्रमिक दिवस है श्रमिक जब घर बनाता है तो उसके अंदर ही रहता है जब वह मकान व घर बन जाता है तो फुटपाथ में रहने लगता है इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रमिकों के लिए भी रहने, खाने, स्वास्थ्य की चिंता को रखते हुए कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का काम किया है
श्री राकेश सचान मंत्री खादी ग्राम उद्योग द्वारा श्री सुरेश गुप्ता अध्यक्ष उत्तर प्रदेश खादी ग्राम उद्योग महासंघ को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर उनकी सामाजिक एवं ग्राम उद्योग जगत में किए गए कार्यों की सराहना की
समारोह के अध्यक्ष रामगोपाल तुलस्यान पूर्व अध्यक्ष प्रेम नारायण सोमानी और कार्यक्रम संयोजक डॉ राधेश्याम मिश्र स्वागत अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र ने सर्वश्री गोपाल दिक्षित सुरेश गुप्ता आशीष बाजपेई दीपक मालवीय राकेश पोद्दार आदित्य पोद्दार उमाशंकर गुप्ता एवं कवि सर्व श्री जय सिंह आर्य दिल्ली डॉ रणजीत राणा राजस्थान अमिता दुबे लखनऊ दिल्ली नाशिक मध्य प्रदेश वेद प्रकाश मणि अलीगढ़ श्रीमती व्याख्या मिश्रा लखनऊ श्रीमती योगिता चौहान इटावा उर्मिला पांडे मैनपुरी राकेश लंगुरिया अरुण तिवारी को शाल उड़ाकर प्रतीक चिन्ह भेंट किया
श्रीमती व्याख्या मिश्रा लखनऊ ने पढ़ा याद आएगी तो झटपट आओगे तुम मेरे हमदम मेरेपासआओगे,
श्रीमती योगिता चौहान इटावा ने श्रृंगार रस पर काव्य पाठ्य किया, डॉ रणजीत राणा राजस्थान ने ओज पर काव्य पाठ किया , जय सिंह आर्य दिल्ली व वेद प्रकाश मणि अलीगढ़ ने ओजस्वी भाग आवाज में काव्य पाठ किया डॉक्टर अमिता दुबे लखनऊ डॉक्टर लीना सिंह मध्यप्रदेश ने श्रृंगार रस में पाठ्य काम किया
श्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा रचित महामानव कृति की समीक्षा भी की गई और पुस्तक का विमोचन किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम गोपाल तुलस्यान ने भी पाठ्यक्रम करके समा बांधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *