शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत, बेटे ने तीन लोगों पर दर्ज कराया हत्या का मुकदमा
Mon, 02 May 2022
फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव निगार निवासी रामकिशोर जाटव प्राथमिक विद्यालय निगार में शिक्षक थे। रविवार रात को उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उन्हें नर्सिंग होम में भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई।

इस पर बेटे ने प्राथमिक विद्यालय हमीरपुर सोमवंशी के शिक्षक हरिओम तिवारी, राजेपुर के पूर्व प्रधान उपदेश गुप्ता और गांव गाजीपुर के कोटेदार इंद्रपाल सिंह पर रुपये के लेन-देन को लेकर चाय में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *