
घाटमपुर में मदरसा इस्लामिया पर गरजा बुलडोजर, खाली कराई 5 बीघा से ज्यादा सरकारी जमीन
Wed, 04 May 2022
घाटमपुर में मूसानगर रोड से भदरस होते हुए गजनेर जाने वाले लिंक रोड पर स्थित मदरसा इस्लामिया पर बुधवार को प्रशासन का बुल डोजर गरजा। सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढहाया गया। नगर पालिका की ओर से पिछले साल से अवैध निर्माण को ढहाने के लिए फोर्स की मांग की जा रही थी, लेकिन पहले फोर्स न मिलने और फिर चुनावों के चलते काम टलता रहा।
मदरसा इस्लामिया कुल छह बीघा जमीन पर बना हुआ था। जबकि, मदरसा के पास खुदकी सिर्फ 14 बिस्वा जमीन है, 5 बीघा 6 बिस्वा जमीन सरकारी जमीन थी, जिस पर कब्जा था।यह जमीन तालाब, खलिहान और तालाब के गड्ढे के रूप में दर्ज है। साल 1994 में मदरसा संचालकों ने राजस्व अधिलेखों में हेरा फेरी करके सरकारी जमीन अपने नाम दर्ज करा ली थी। इस पर मुकदमा चला था। साल 2020 में ही यह जमीन वापस सरकार के पास आई थी। तब से ही मदरसा को गिराने की कोशिश जारी थी।
उच्चाधिकारियों के आदेश और पर्याप्त फोर्स मिलने के बाद उसे गिरा दिया गया। नगर पालिका के ईओ उमेश मिश्रा ने बताया की कई बार नोटिस देने के बाद सारी कागजी कार्यवाही पूरी करके मदरसा को गिराया जा रहा है
