मौसम ने बदली करवट, बूंदाबांदी और हवाओं ने मिजाज किया खुशनुमा
Wed, 04 May 2022
लगातार उमस भरी गर्मी बढ़ने के बाद बुधवार शाम को कानपुर एवं कानपुर देहात में मौसम ने करवट बदला। हल्की बूंदाबांदी व हवाएं चलने शाम का मिजाज खुशनुमा हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। धूप के बाद मौसम एकदम सुहाना हो गया। कुछ देर तक चली तेज हवाओं के बाद राहत के छींटे पड़े। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं हुई लेकिन ठंडी हवाओं ने गर्मी पर काबू पा लिया। मौसम विज्ञानी कानपुर सहित उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में आंधी, तूफान, बादल व बारिश का मौसम बनने की संभावना जता रहे हैं।

सीएसए के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में उत्तरी पूर्वी दिशा से औसतन 7.8 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चली। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में दिन की बजाय रात के अधिकतम ताप मान में तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में गर्मी और लू से राहत मिली है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना है जिसकी वजह से औसतन 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेजी से आंधी आ सकती है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *