औरैया में पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, दौड़ाकर टीम ने इनामी पकड़े
Wed, 04 May 2022
औरैया में बुधवार की शाम बेला- बिधूना मार्ग पर चेकिंग कर रहे कुछ पुलिस कर्मियों को देखते ही बाइक सवार दो युवक तेजी से निकल गए। इस पर पुलिस ने पीछा करना शुरू किया। सहार मोड़ पर पहुंचते ही बाइक में पीछे बैठे युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। बचते-बचाते पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए बाइक सवार दोनों युवकों को सड़क किनारे कच्चे मार्ग पर गिराते हुए पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। आरोपितों के पास से दो तमंचे बरामद होने पर पुलिस के होश उड़ गए। पैर में गोली लगने से दोनों को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दोनों 25-25 हजार के इनामी हैं।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल को बिधूना में एक महिला से हुई चेन स्नेचिंग मामले में दोनों आरोपित हैं। शिनाख्त वर्सल साहू पुत्र मिट्ठू साहू निवासी सत्यप्रेमी नगर बाराबंकी व शिवम रस्तोगी पुत्र राजेंद्र रस्तोगी निवासी बालागंज ठाकुर रोड लखनऊ के रूप में हुई। पूछताछ में वरसल व शिवम पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे पाए गए। इसमें वह जेल भी जा चुके हैं। अभिषेक वर्मा के अनुसार दोनों आरोपित पान- मसाला कंपनी में नौकरी करते हैं एवं राह चलते राहगीरों के साथ लूटपाट व छिनैती की वारदात को अंजाम देते है। आरोपितों के पास से एक बाइक व दो तमंचा बरामद हुए है। चेन स्नेचिंग की हुई घटना में दोनों आरोपित सीसीसीटीवी में दिखाई दिए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उपचार के बाद दोनों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर किया गया है। आरोपितों ने लूटपाट की घटनाओं को भी कबूला है।

40 किलो सोना लूट भी की थी

आरोपितों में वर्सल साहू द्वारा वर्ष 2017 में लगभग 40 किलो सोना की लूट की गयी थी। इसकी कीमत 14 करोड़ रुपये थी। इस मामले में उसे जेल हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *