पुखरायां । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर और मलासा रोड पर मार्ग दुर्घटना में एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने पर स्थानीय लोगों की मदद से पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के देवीपुर और मलासा रोड पर देवीपुर सीएचसी के पास एक बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे घायल हो गए , स्थानीय लोगो की मदद घायल को पुखरायां सीएचसी लाया गया , जहां पर डॉ राजवीर ने बरौर थाना क्षेत्र के बारहि गांव निवासी शुभभू द्विवेदी पुत्र प्रभाकर द्विवेदी 25 वर्ष का उपचार किया गया हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर किया गया ।
2021-07-10
