प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 05 मई, 2022 (सू0वि0)
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र, कानपुर नगर श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दो (1) राज्य हस्तशिल्प पुरस्कार (2) दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कार हस्तशिल्पियों को दिये जाने का प्राविधान है।
उक्त पुरस्कारों हेतु वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं जिसकी अन्तिम तिथि 21 जुलाई, 2022 है। अतः हस्तशिल्पियों से अपेक्षा की जा रही है कि अतिशीघ्र ही जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, चार खम्भा कुंआ, फजलगंज कानपुर से किसी भी कार्यालय दिवस में पुरस्कार के आवेदन पत्र एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा उस फार्म को आवश्यक संलग्नकों के साथ पूर्ण कर उक्त वर्णित अंतिम तिथि से पूर्व ही कार्यालय में जमा कर दें
2022-05-05
