बर्रा स्थित केमिकल फैक्ट्री के गोदाम में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। फलस्वरूप धमाके के साथ केमिकल से भरे ड्रम फटने लगे, जिससे भगदड़ मच गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर गोदाम में कर्मचारी काम कर रहे थे।

जब उन्होंने आग की लपटें और धुआं देखा तो वे लोग बाहर की तरफ भागे। इस बीच केमिकल भरे ड्रम आग की चपेट में आ गए और धमाके के साथ फटने लगे। कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन थोड़ी ही देर में आग पास की झुग्गी झोपड़ियों तक पहुंच गई।

इसके बाद चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के घंटों बाद दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *