दो बाइक चोरों को शिवली पुलिस ने पकड़ा
Fri, 06 May 2022
शिवली पलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो चोरों को शिवली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।उनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद हुई है जिसे वह बेचने के फिराक में थे।

थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे मैथा चौकी प्रभारी डीएस मलिक, सिपाही गुरदीप व गौतम के साथ रामगंगा नहर पुल मैथा पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी समय मैथा – रनियां मार्ग पर बैरी सवाई की ओर से आ रहे दो संदिग्ध नहर पुल पर चेकिंग देख बाइक पीछे मोड़ भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों ने अपना नाम इंद्रा नगर बैरी सवाई गांव निवासी आकाश व ग्राम गारब मैथा निवासी सिद्धू तिवारी बताया। उन्होंने बताया कि कानपुर नगर के कल्याणपुर से बाइक चोरी की थी इसे सस्ते दाम में बेचने के फिराक में थे लेकिन पकड़ गए।मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *