कानपुर देहात फतेहपुर, दिल्ली व अमेठी केऔषधि व्यापारी को झांसा देकर लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, 8.5 लाख नकद बरामद
Fri, 06 May 2022
– सर्विलांस और बारा टोल के कैमरे के फुटेज से मिला आरोपितों का सुराग

कानपुर देहात में सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस टीम ने शुक्रवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर 8.5 लाख रुपये बरामद किए गए। 4.5 लाख नकद बरामद करने के साथ ही चार लाख रुपये जो कि बैंक खाते में थे उसे नियम के हिसाब से सीज करा दिया गया। मोबाइल फोन नंबर को सर्विलांस व बारा टोल के सीसीटीवी कैमरे घटना के राजफाश में काफी मदद गार बने। दिल्ली के आयुर्वेदिक दवा व औषधि व्यापारी को मुनाफे का झांसा देकर तीनों ने अपने साथियों संग लूटा था।

सीओ सिकंदरा रविकांत गौड़ ने बताया कि दिल्ली के मनोहर पार्क पंजाबी कालोनी निवासी आयुर्वेदिक दवा व औषधि व्यापारी संदीप बंसल को पूजा पाठ के लिए सामग्री खरीदने व मुनाफे का झांसा देकर बदमाशों ने सिकंदरा के एक गांव के पास बुलाया था। यहां आने पर करीब 19 लाख रुपये की नकदी भरा बैग तीन लुटेरे ले भागे थे। इसके बाद पुलिस ने अमेठी के जामो के धरमगतपुर के अंजनी, फतेहपुर के राधा नगर के दीपक उर्फ दिनेश कुमार, फतेहपुर के मुराइनटोला के मो. इरशाद को पकड़ा। तीनों ने नकदी लूटने की बात स्वीकार की है। लूट में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद की गई। तीनों के खिलाफ पहले से लूट व टप्पेबाजी के मुकदमे दर्ज हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सिकंदरा रामगोविंद मिश्रा, एसएसआइ राजेश यादव, एसआइ संजेश कुमार, केशवदेव, अमित कुमार, अश्विनी पटेल, नीरज व अजीत रहे।
——

स्वजन के खाते में डाली थी नकदी

अंजनी के पास से पुलिस को 10 हजार नकद मिले, जबकि उसने अपने स्वजन के खाते में चार लाख रुपये डाल दिए थे। नकदी वाले खातों को पुलिस ने सीज कर दिया है। वहीं दीपक के पास से चार लाख नकदी मिली व इरशाद के पास से 40 हजार रुपये मिले। बाकी की नकदी उन्होंने खर्च कर दी व कुछ और के नाम सामने आए हैं। उन्होंने पहले व्यापारी की रेकी की, इसके बाद साजिश का शिकार बनाया। उनकी तलाश भी पुलिस कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *