उत्तर प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ आप का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कानपुर नगर के आम आदमी पार्टी कानपुर नगर के प्रभारी उमेश यादव व पूर्व महानगर अध्यक्ष कंवर दीप सिंह चिंटू फौजी के संयुक्त नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं ललितपुर एवं चंदोली में हुई जघन्य अपराधिक घटनाओं की उच्च न्यायालय की निगरानी में सी बी आई से जांच की मांग कराने से सम्बंधित ज्ञापन मुख्य मंत्री के नाम सम्बोधित अपर सिटी मजिस्ट्रेट पंचम को सोपा । प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कानपुर नगर के प्रभारी उमेश यादव ने कहा कि जब पीड़िता न्याय मांगने थाने गई तो थाने के दरोगा ने न्याय देने की बजाय पीड़िता के साथ बलात्कार को अंजाम दिया इसी तरह चंदौली में दो बेटियां के साथ भी घर में घुसकर लड़कीयों को बुरी तरह से मारा पीटा गया जिससे उनकी मौत हो गई। परन्तु जिला प्रशासन ने अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं की। पूर्व महानगर अध्यक्ष कंवर दीप सिंह चिंटू फौजी ने कहा कि ललितपुर व चंदौली की दोनों घटनाओं में पुलिस अभियुक्त है इस लिए पुलिस जांच में किसी भी कीमत पर न्याय नहीं मिल पायेगा । वहीं प्रयागराज में एक परिवार के पांच लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी, मुख्य मंत्री के ग्रह जनपद में एक माह में लगातार हो रही हत्याए हो चुकी है। आप के गोविन्द नगर के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सिहवानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ थानों में खुले आम महिलाओं के साथ बलात्कार होरहा है पुलिस वाले घर में घुसकर लड़कीयों की पिटाई कर हत्या कर दी की निष्पक्ष सी बी आई जांच की मांग की आप ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कार्यवाही न की तो आप प्रदेश की जनता के साथ हो रही हत्याए व बलात्कार जैसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त घटनाओं कि उच्च न्यायालय की निगरानी में सी बी आई जांच कराने की मांग की , और दोषियों के खिलाफ दण्डातमक कार्यवाही की मांग की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सवश्री उमेश यादव, कंवर दीप सिंह चिंटू फौजी, रमेश सिहवानी शैलेन्द्र सिंह परिहार, विवेक पाण्डेय, अश्वनी कुमार, संजीव निगम, सुनील बाबु,के पी त्रिपाठी, निशा निगम जयंती यादव नागेन्द्र राणा, सुनील कुमार कष्णा प्रजापति, सलमान खान, शहंशाह आलम, सुभाष पाण्डेय प्रियंका ठाकुर, टोनी सिंह आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *