
प्रेस विज्ञप्ति
कानपुर नगर, दिनांक 07 मई, 2022 (सू0वि0)
– जनपद के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर कैबिनेट मंत्री ने गंगा में छोडी मरी मछलियॉ के खण्डन किये जाने के संबंध में
सहायक निदेशक मत्स्य श्री एन0के0 अग्रवाल ने बताया है कि जनपद कानपुर नगर में प्रकाशित प्रमुख समाचार पत्रों में मॉ गंगा अटल घाट कानपुर नगर में मत्स्य अंगुलिका संचय की प्रकाशित खबर जिसमें जीवित मछलियों के स्थान पर मरी मछलियॉ प्रवाहित की गयी की सूचना प्रकाशित की गयी जो असत्य व निराधार है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के संस्थान नेशनल व्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिर्सोस संस्थान लखनऊ से पचॉस हजार जीवित 80 से 100 एम0एम0 आकार की जीवित मछलियॉ (अंगुलिकायें) रिवर रैचिगं का कार्यक्रम मा0 कैबिनेट मंत्री मत्स्य उ0प्र0 सरकार डा0 संजय कुमार निषाद की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया, जिसमें नमामि गंगे के सचिव, प्रभागीय वनाधिकारी श्री अनिल सिंह, गंगा टास्क फोर्स एवं लगभग 200 से 250 एन0सी0सी0 के कैडिट एवं गंगा टास्क फोर्स जवानों द्वारा स्वंय जीवित अगुंलिकायें अपने हाथों से मॉ गंगा में प्रवाहित की।
उक्त कार्यक्रम में जनपद के निषाद पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के मा0 पदाधिकारी/कार्यकर्ताओ के साथ लखनऊ से भारत सरकार के एन0बी0एफ0जी0बी0आर0 के वैज्ञानिक एवं डीएवी कालेज के जन्तु विज्ञान संकाय के प्रोफेर्सस एवं मत्स्य विज्ञान डिप्लोमा के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि संचय करते समय मात्र एक पैकेट में सात से आठ मत्स्य अगंुलिका मृत पायी गयी जो इस भीषण गर्मी के दृष्टिगत आपूर्तित अगंुलिका की मृत्यु दर नगण्य है। उन्होंने बताया कि उक्त के अतिरिक्त दैनिक हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर “शिकारी तो मिले नही पर 16 नावों में कर दिये सैकडों छेद” की सत्यता/प्रमाणिकता की जानकारी थाना कोहना प्रभारी से करने पर जानकारी प्राप्त हुयी की उक्त नावें विगत तीन से चार माह पूर्व अवैध शिकारमाही की रोकथाम हेतु अवैध शिकारियों की है। गुरुवार रात अभियान चलाकर बैराज पर खडी नावों में इतने छेद कर दिये है कि वह कबाड हो गयी है, यह खबर पूर्णतया निराधार बतायी गयी, उनके द्वारा इस तरह का कोई भी अभियान गुरुवार/शुक्रवार की रात को नही चलाया गया, प्रकाशित खबर पूर्णतया निराधार है
