जिलाधिकारी अपडेट 7 मई 2022 कानपुर नगर ।
चकेरी एयरपोर्ट के सभागार में हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक माननीय सांसद श्री देवेंद्र सिंह भोले की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मा0 सांसद द्वारा कार्यदाई संस्था को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्य को युद्ध स्तर पर पूर्ण करें अन्यथा की स्थिति में आपके द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं आपकी ही होगी। कानपुर की जनता को जल्द से जल्द नए टर्मिनल एयरपोर्ट की सुविधा मिले इसके लिए समस्त कार्य युद्ध स्तर पर पूर्ण कराए जाएं। कार्यों में आ रही बाधाओं के विषय में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं ताकि बाधाओं को दूर करते हुए तेजी से कार्य पूर्ण कराया जा सके। बैठक में जिलाधिकारी श्रीमती शर्मा ने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रत्येक स्थिति में एयरपोर्ट टर्मिनल कार्य को पूर्ण किया जाए प्रशासन द्वारा सभी प्रकार के सहयोग किए जा रहे हैं विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य को युद्ध स्तर पर संपादित कराया जाए ताकि कानपुर से अधिक संख्या में फ्लाइट उड़ सके।
बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी, जिलाधिकारी भू अध्याप्ति ,नगर निगम ,लोक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *