कानपुर में पैसै ले लिया पर नहीं दी टिकट, ई-बस में बेटिकट यात्री मिलने पर चालक-परिचालक बर्खास्त
Sat, 07 May 2022
केसीटीएसएल (कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड) के एमडी आरवी सिंह और अहिरवां बस स्टेशन के प्रबंधक आरके उपाध्याय ने शुक्रवार को जाजमऊ में ई-बस के यात्रियों के टिकट की जांच की। 13 लोग बेटिकट पकड़े गए। कंडक्टर अजय कुमार से पूछने पर वह टालमटोल करने लगा। ड्राइवर मिथिलेश भी अधिकारियों को गुमराह करने लगा। इस पर दोनों की सेवा तुरंत समाप्त कर दी गई और दूसरे ड्राइवर-कंडक्टर को बस सौंपी गई। एमडी आरवी सिंह का कहना है कि यात्री पैसे दें तो कंडक्टर से तुरंत टिकट लें। ऐसा न करने पर कंडक्टर को चोरी करने की छूट मिल जाती है।
एक माह में तीसरा मामला : बीते एक माह में कंडक्टर द्वारा यात्री से पैसे लेकर टिकट न देने का यह तीसरा मामला है। मंडलायुक्त डा.राजशेखर ने एक ही दिन में दो कंडक्टर की सेवा समाप्त कर दी थी। एक ने यात्री से पैसे लेकर टिकट नहीं बनाया था जबकि दूसरा गुटखा खाकर टिकट काट रहा था। वहीं,अहिरवां सिटी बस स्टेशन के प्रबंधकआरकेउपाध्याय ने कंडक्टर को पैसे लेने के बाद भी टिकट न देने पर चालक – परिचालक की नौकरी समाप्त कर दी थी।
