करंट लगने से टेंट हाउस संचालक की गई जान
Sat, 07 May 2022
कानपुर देहात में मंगलपुर के कौरु जलालपुर गांव निवासी टेंट हाउस संचालक गजेंद्र कटियार की छत पर टहलते समय घरेलू लाइन के तार से करंट लगने से जान चली गई।

58 वर्षीय गजेंद्र कटियार के मकान की छत के ऊपर से बिजली की घरेलू लाइन निकली है। शुक्रवार रात को खाना खाने के बाद वह स्वजन से बोले कि छत पर टहलने जा रहे हैं। इस दौरान हाथ ऊपर किया तो लाइन से तेज करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर गए। स्वजन उन्हें सिकंदरा सीएचसी लेकर जाने लगे तो रास्ते में मौत हो गई। बेटे सौरभ ने बताया कि ऐसा हो जाएगा पता न था वरना पिता को जाने न देते। चौकी प्रभारी संदल पुर दिनेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *