शनि अमावस्या में शनि मन्दिर का फूलो और लाइटो से शंगार किया

पुखरायां । कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर के प्रांगण में स्थित शनिवार देव मन्दिर में शनिवार को शनि अमावस्या के अवसर पर मन्दिर परिसर को फूलों और लाइटों से सजाया गया , वही पर आसपास क्षेत्रों से आए हुए श्रद्धालुओं ने श्रद्धा पूर्वक भगवान शनि देवता के दर्शन करते सरसों के तेल से दीपक जला कर पूजा अर्चना किया वही पर शनि देवता की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया ।
कस्बे के बड़े महादेवन मन्दिर के प्रांगण में स्थित शनि देव मन्दिर में शनि अमावस्या पर शनिवार को कलाकारों के द्वारा फूलो और लाइटो से शनि मन्दिर को सजाया गया , वही पर कस्बे के राजीवनगर , तिलक नगर , मालवीय नगर , किदवई नगर , लक्षमीनगर , शास्त्रीनगर , लोहिया नगर , आजादनगर आदि जगह से श्रद्धालुओं ने शनि मन्दिर में पहुचकर श्रद्धा पूर्वक शनिदेव के दर्शन करते हुए , सरसों का तेल का दीपक जलाकर , तेल , काला कपड़ा , कोयला , काले तिल चढ़ा कर पूजा अर्चना किया वही पर शनि देव मन्दिर के पुजारी मनोज गौड़ के दुवारा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया । वही पर शनि देव पुजारी ने बताया कि शनि अमावस्या के दिन दान पुण्य और पितरों के पूजन के लिए वेहद महत्वपूर्ण माना जाता है , शनि अमावस्या पर पितरो में आशीर्वाद के साथ ही शनि साढ़ेसाती और ढेया झेल रहे जातकों को खास लाभ मिलता है । इस मौके पर मुन्ना पुजारी , विकास गौड़ , रवि मिश्रा , शिवम , रोहित कुमार आदि लोग मौजूद रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *