
परौंख पहुंच डीएम-एसपी ने लिया तैयारी का जायजा
Sat, 07 May 2022
कानपुर देहात में राष्ट्रपति के संभावित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को डीएम नेहा जैन, एसपी स्वप्निल ममगाई व सीडीओ सौम्या पांडेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड के साथ ही अन्य तैयारी का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने चौपाल लगा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाए। इसमें किसी प्रकार का लापरवाही न हो अन्यथा जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गांव में भ्रमण कर सफाई, जल निकासी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र, आंबेडकर पार्क, विद्यालय, मिलन केंद्र भी देखा। ग्रामीणों व समूह की महिलाओं से भी उन्होंने वार्ता की। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की मांग रखी। उन्होंने बाकी बचे काम को जल्द पूरा करने की बात कही
