प्रेस नोट
चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 27 अप्रैल से 1 मई के बीच संपन्न हुई अखिल भारतीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में संजय सिंह ने 2 स्वर्ण पदक अपने नाम किये। अरमापुर निवासी संजय सिंह ने गोला फेक, डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व किया था उन्होंने सीनियर वर्ग की स्पर्धा में प्रतिभाग किया था उनके वर्ग में विभिन्न प्रदेशों के करीब 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था इससे पूर्व संजय सिंह कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक अपने नाम कर चुके हैं उनकी इस उपलब्धि पर शहर के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी
इसी क्रम में विधायक सुरेंद्र मैथानी ने संजय सिंह जी का सम्मान कार्यक्रम कर उनके उत्साह का वर्धन किया।
विधायक जी ने बताया कि ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतने का रिकॉर्ड बना चुके हैं यह हमारे शहर एवं विशेष रूप से हमारी गोविंद नगर विधानसभा का गौरव है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, नगर पार्षद दीपक सिंह, अभिनव दीक्षित, धर्म दुबे, राजा पंडित, आकाश सिंह,आदि लोग मौजूद रहे
विपिन दुबे विधानसभा कार्यालय प्रभारी
08/05/2022

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *