मूसानगर । सरकार के मंशा के अनुरुप चलाये जा रहे अवैध कब्जा हटाओ अभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत की खाली पड़ी भूमि में कब्जेदारों के अवैध निर्माण में तहसीलदार की मौजूदगी में बुलडोजर चलाई गया। लेखपाल प्रवीण शुक्ला ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार अवैध कब्जा हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। नगर पंचायत के क्षेत्र सूरजपुरवा में खाली पड़ी भूमि में गांव के ही दो लोग सन्तोष व राम सिंह अवैध निर्माण कर रहे थे। जिसको लेकर पूर्व में कई बार उक्त लोगों रोका गया । निर्माण बन्द न होने की दशा में एसडीएम भोगनीपुर को अवैध निर्माण की रिपोर्ट बनाकर सौपी गई थी। जिस पर तहसीलदार अनीता की मौजूदगी में रविवार को उक्त अवैध निर्माण में बुलडोजर चलाकर जमीन खाली कराई गई।
2022-05-08
