दुल्हन कर रही थी इन्तजार, दूल्हा हुआ नदारद, हमीरपुर में बरात उठने से पहले मची अफरा-तफरी
Mon, 09 May 2022
हमीरपुर में चिकासी थाने के इछौरा गांव में मंडप से एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियाें में दूल्हे के कही चले जाने से अफरा तफरी मच गई। खोजबीन के बावजूद दूल्हे का कोई पता नहीं लग सका है। भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

इछौरा गांव निवासी ज्ञानी पांचाल ने बताया मौदहा थाने के माचा गांव में सोमवार को उनके भाई संजय पांचाल की बरात जानी थी। सात मई शनिवार को मंडप था। घर में रिश्तेदार नाचगान में व्यस्त थे। शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। अचानक मंडप के एक दिन पूर्व छह मई को अचानक से उसका भाई संजय घर से लापता हो गया। काफी देर तक जब घर में नहीं दिखा तो स्वजन को आशंका हुई। दो दिन तक खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वहीं दूल्हे के लापता होने पर शादी वाले घर में कोहराम मच गया। बरात जाने के समय तक स्वजन दूल्हे की खोजबीन में लगे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *