आप ने नगर निगम के जोनल स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ भषटाचार की जांच करने की आवाज कानपुर नगर के नगर निगम के जोनल स्वास्थ्य विभाग के जोनल स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद यादव के खिलाफ भषटाचार की जांच करने की आवाज आम आदमी पार्टी के गोविन्द नगर के पूर्व उपाध्यक्ष रमेश सिहवानी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कानपुर मंडल के प्रभारी मंत्री व लोक निर्माण मंत्री जतिन प्रसाद सहित नगर विकास मंत्री सी के शर्मा को देकर भषटाचार की जांच की मांग की। आप के नेताओ ने पत्र में आरोप लगाया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों से डीज़ल की पर्ची बनाने के नाम पर अवैध वसूली,नाला सफाई के नाम पर वसूली, लापरवाह सफाईनायको से घर बैठे सफाई कर्मियों से वेतन लेने के नाम पर हो रही वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। इस सम्बन्ध में गत सप्ताह कानपुर मंडल के प्रभारी मंत्री जतिन प्रसाद को कानपुर के पार्षद अनिल वर्मा, पूर्व उपसभापति नवीन पंडित ,दीपा दि्वेदी ने भी एक पत्र देकर वषों से जमे जोनल स्वास्थ्य अधिकारी को स्थानांतरित कर उनके खिलाफ लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की थी अगर शीघ्र आरोपी जोनल स्वास्थ्य अधिकारी का शीघ्र स्थानान्तरण नकिया तो धरना प्रदर्शन कर न्याय की मांग करेगा। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से सवश्री सिमरनजीत सिंह कौर, गगनदीप सिंह कौर, शकुन्तला, पूनम, निशा निगम, गोपाल सक्सेना आशीष कुमार अंशु, माला आदि उपस्थित थे
2022-05-10
