कानपुर का बिठूर थाना इस समय चर्चा में है। यहां पर ट्रेनी आईपीएस शिवा सिंह थानेदार हैं। थानेदारी करते हुए एक महीने का वक्त बीच चुका है। इस दौरान बतौर थानेदार शिव सिंह ने इलाके में कई अवैध धंधों पर लगा लगाई और बेहतर पुलिसिंग का उदाहरण पेश किया है। मगर उनकी पुलिसिंग से थाने के कुछ दरोगा-सिपाही परेशान हैं, क्योंकि उनकी भी अवैध कमाई बंद हो गई है।
मूलरूप से लखनऊ निवासी शिवा सिंह 2020 बैच की आईपीएस हैं। वर्तमान में बतौर ट्रेनी आईपीएस कमिश्नरी में उनकी तैनाती है। पहले कुछ दिन गोविंद नगर थानाध्यक्ष रहीं और फिर डीएम दफ्तर से अटैच रहीं। उसके बाद एक अप्रैल को उनको बिठूर थाने की जिम्मेदारी उनको सौंपी गई।शिवा सिंह की तैनाती ने बिठूर थाने की कार्य प्रणाली ही बदल दी। रिश्वतखोरी लगभग खत्म हो गई है। अवैध खनन, जुआं व सट्टे पर भी लगाम लगाई है। शिवा सिंह का कहना है कि उनका मकसद है, जनता के लिए पुलिसिंग करना। वो वही कर रही हैं। हर एक शिकायत का संज्ञान लेकर उस पर कार्रवाई करती हैं।
शिवा सिंह बिठूर क्षेत्र के गांवों में जा रही हैं। लोगों से मिल रही हैं। खासकर महिलाओं से। उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण कर रही हैं। महिला संबंधी अपराधों को लेकर भी वह महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को जागरूक भी करती हैं। वहीं, शराब पीकर विवाद करने वालों और घरेलू हिंसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई कर रही हैं। कुछ मामलों में चेतावनी देकर ही मामला रफादफा कर दिया।शिवा सिंह ने बताया कि जब उनकी पोस्टिंग हुई, तो गश्त पर निकलीं। इस दौरान देखा कि अधिकतर ग्रामीण बिना हेलमेट चल रहे हैं। इसलिए वह पहले ही दिन से हेलमेट लगाने के प्रति अभियान चला रही हैं। ताबड़तोड़ चलान भी किए जा रहे हैं। वहीं, तमाम लोगों खासकर युवाओं को वह समझाकर हेलमेट लगाने की सलाह देती रही हैं। शिवा सिंह ने बताया कि अभी तमाम चीजें करनी बाकी हैं
2022-05-10
