
कानपुर: विधानसभा में गूंजेगा सुदामा का मामला, सपा विधायकों ने कमिश्नर को दिया ज्ञापन
कानपुर के आशा ज्योति केंद्र में सोमवार को महिला सुदामा द्वारा आत्महत्या किये जाने के बाद,,,मंगलवार को कानपुर के तीनो सपा विधायकों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा को सौपा,,,ज्ञापन के माध्यम से विधायकों ने मांग करी है की उक्त घटना की निष्पक्ष जांच हो और जो भी पुलिस कर्मी इसमें दोषी पाए जाय,,,,उनपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए,,,,
सपा विधायक अमिताभ बाजपेई का कहना था की नवाबगंज थाना क्षेत्र में पुलिस की कस्टडी में महिला की मौत हुयी है,,,,,उनका कहना था की पहले महिला की मौत हुयी उसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया,,,,उनका कहना था की इस घटना को संग्दिग्ध मानते हुए हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने और पीड़ित को मुवावजा देने की मांग की गयी है,,,, साथ ही ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की है कि जो संग्दिङ्घ अधिकारी है उनको हटाया जाय,,,,
बाईट – अमिताभ बाजपेई, सपा विधायक
सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी ने का कहना था की एक महिला की जान चली जाती है पुलिस कहती है की उसने आत्महत्या की है,,,जबकि हमारा आरोप है की उसकी ह्त्या की गयी है,,,,क्योकि जब उसकी मौत और एफआईआर के समय में बहुत ज्यादा अंतर है,,,,इसलिए अगर इस मामले का हल नहीं किया गया तो विधानसभा में इस मामले को उठाया जाएगा,,,,
बाईट – इरफ़ान सोलंकी,सपा विधायक
वंही पुलिस आफ कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने इस मामले पर बताया की चोरी के आरोप में एक नौकरनी की बच्ची व् उसकी माँ ज्योति केंद्र में रखा गया था,,,,जंहा पर महिला सुदामा ने आत्महत्या कर ली थी,,,जिसमे इस प्रकरण को पहले ही संज्ञान में लेकर मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए है,,,,उन्होंने कहा की अगर इसमें कोई भी पुलिस कर्मी दोषी पाया जाएगा,,,,तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी,,,,|
बाईट – विजय सिंह मीणा, पुलिस आफ कमिश्नर
