प्रश्न रिपीट होने से छात्र गुस्से में

कानपुर विश्वविद्यालय की एलएलबी फर्स्ट सेमेस्टर की आज यानी 10 जुलाई को हुई परीक्षा में 50 प्रश्न रिपीट होने से छात्र गुस्से में हैं। पर्चा देखते ही एग्जाम देने गए छात्र छात्र हैरत में पड़ गए। छात्र-छात्राओं ने इसकी शिकायत की तो आनन- फानन में डीएवी कॉलेज की तरफ से इस बात की सूचना यूनिवर्सिटी प्रशासन को दी गई। 12.30 बजे तक पेपर का टाइम खत्म हो गया लेकिन इस मसले का हल नहीं निकल पाया। क्वेश्चन पेपर्स में 100 क्वेश्चंस में से 50 क्वेश्चन से दो बार रिपीट कैसे हुए, इसका जवाब कोई नहीं दे रहा है।

डी सेट में 50 प्रश्न और सी सेट में 40 प्रश्न रिपीट
पेपर देकर एग्जाम हाल से बाहर आ रहे छात्रों ने बताया कि पेपर के डी सेट में तो प्रश्न क्रमांक 1 से 50 तक जो प्रश्न थे। वही प्रश्न क्रमांक 51 से 100 तक थे। सी सेट में भी 40 प्रश्न रिपीट होने की जानकारी छात्रों ने दी है। छात्रों का कहना है कि कोरोना में बड़ी मुश्किल से तो परीक्षाएं हुईं, उसमें भी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इतनी बड़ी गलती कर दी। इससे यह भी साबित होता है कि विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की परीक्षाओं को लेकर कितना गंभीर है।

ए और बी सेट के प्रश्नपत्र सही मिले
छात्रों ने बताया कि ए और बी सेट के प्रश्न पत्रों में कोई गड़बड़ी नहीं थी। जिन छात्रों के पास डी और सी सेट पहुंचे उनके पर्चों में ही प्रश्न रिपीट हुई।
वहीं महाविद्यालय डीएवी कालेज के प्राचार्य डाक्टर अमित श्रीवास्तव ने भी यह बड़ी चूक प्रिंटिंग की बताई है, और उन्होंने यह भी बताया की इस भूल का खामियाजा किसी भी छात्र छात्राओं को भुगतना पड़ेगा इसके लिए परीक्षा एक्जाम के पर्यवेक्षक कर उचित कदम उठायेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *