पुखरायां । भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा और मलासा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख का चुनाव शनिवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर आने जाने वाली रास्तो में पुलिस प्रशासन ने वेरिकेटिंग लगाकर लोगो को रोका ,चुनाव शांति पूर्ण हुआ जिला अधिकारी और पर्वेक्षक जगदीश कुमार ने दोनों ब्लाकों के चुनाव व्यवस्था का निरीक्षण किया । परिणाम आने पर अमरौधा व्लाक के भाजपा प्रत्याशी और मलासा ब्लाक के निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए ।
भोगनीपुर तहसील के अमरौधा और मलासा व्लाक के ब्लाक प्रमुख का चुनाव को लेकर शनिवार को आने जाने वाली सभी रास्तो को पुलिस प्रशासन ने वेरिकेटिंग लगा कर लोगो को रोका , ब्लाक प्रमुख का चुनाव शांति पूर्ण हुआ , जहां पर दोनों ब्लाकों को जिला अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह और पर्वेक्षक जगदीश कुमार पहुचे जहां पर चुनाव व्यवस्था देखी । परिणम आने पर अमरौधा ब्लाक में 76 में 76 मतदान हुए , जिसमें भाजपा प्रत्याशी प्रमिला कटियार को 45 वोट , सपा के राजेश्वरी को 23 वोट मिले , 8 वोट अनबेलेट हुये इस प्रकार अमरौधा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख चुनाव में प्रमिला कटियार विजयी हुई । वही पर मलासा ब्लाक में 73 मतदाता में 47 मतदान हुए , ब्लाक प्रमुख चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी स्वतन्त्र पासवान 36 वोट , निर्दलीय प्रत्याशी सूर्य प्रताप सिंह 9 वोट , सपा प्रत्याशी सतीश कुमार को 2 वोट मिले हैं , इस प्रकार निर्दलीय प्रत्याशी स्वतन्त्र पासवान विजयी घोषित हुए ।

2021-07-10
