कानपुर 11 मई । आज कानपुर प्रेसक्लब में लाल बंगला के एन-2 रोड के दुकानदारों ने केडीए द्वारा दुकानों को गिराने के सम्बंध में एक वार्ता की।
इन दुकानदारों ने एकसुर से विधानसभा अध्यक्ष महाना जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने ही केडीए पर दबाव बना कर हम लोगों की दुकानें गिरवाई जिससे अपने भतीजे मधुकर महाना व भू माफिया कमल भाटिया को कब्जा दिला सकें। बिना किसी सूचना, व नोटिस के तथा बिना सामान तक निकालने का मौका दिए दुकानों को तोड़ना शुरू कर दिया।
ये लोग तोड़ते समय जो नक्शा लाये थे वह गलत था। ये अराजी संख्या 91 व 92 पार्ट पदेवनपुरवा बता रहे हैं वह नक्शे में नहीं है, यह अराजी 249 है। इसी अराजी में 720 मी0 का चरागाह भी है इसके मालिक अनुसूचित जाति के विकलांग नन्द किशोर हैं। उन्हें केडीए के अधिकारियों द्वारा जाति सूचक गालियों का प्रयोग करते हुए धक्का देकर भगा दिया गया।
चकेरी थानाध्यक्ष से शिकायत करने पर उल्टा मुकदमा व्यापारियों व फतेहबहादुर गिल पर कर दिया।
मीडिया के माध्यम से प्रसाशन से अनुरोध हम व्यापारी करते हैं कि इसकी उचित जांच की जाए दुकानें, बनवा कर दी जांय, मुवावजा दिया जाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *