इटावा में पुलिस अभिरक्षा से भागे आरोपित को पुलिस ने पकड़ा, अंधेरे का फायदा उठा हुआ था फरार
Wed, 11 May 2022
जिला कारागार में दाखिल होने आ रहा आरोपित पुलिस अभिरक्षा से भाग गया। बाद में पुलिस ने उसे ढूंढ़ निकाला और पकड़कर जेल में दाखिल कर दिया।

औरैया जनपद के दिबियापुर थाना के दो सिपाही आरोपित रंजीत सिंह ग्राम नगला हिमायूं थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को मारपीट के मामले में पकड़कर जिला कारागार में दाखिल करने के लिए मंगलवार की शाम को ला रहे थे। अंधेरे का फायदा उठाकर माल गोदाम मार्ग पर रंजीत सिंह चकमा देकर रामनिवास के घर में घुस गया और वहां छिपकर बैठ गया। पुलिस वालों ने रामनिवास में घुसकर देर रात तक उसकी खोज की और पकड़ लिया।

बाद में लोगों के सहयोग से जिला कारागार में उसे ले जाया गया और दाखिल कर दिया गया। जेल अधीक्षक रामधनी ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। यह जेल परिसर से बाहर का मामला है फिर भी वे जानकारी करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *